Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT वास्‍तविक स्‍थलों पर होगी ‘चंद्र-नंदिनी’ की शूटिंग

वास्‍तविक स्‍थलों पर होगी ‘चंद्र-नंदिनी’ की शूटिंग

0
283

मुंबई। एकता कपूर के आगामी टेलीविजन शो ‘चंद्र-नंदिनी’ का फिल्मांकन तंग सेट की बजाय वास्तविक जगहों पर किया जाएगा।

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो के कलाकारों द्वारा पटना के उन क्षेत्रों में फिल्मांकन किया जाएगा जहां कभी पाटलिपुत्र और मगध का अस्तित्व हुआ करता था।

ekta kapoor

 

शो के निर्माताओं के करीबी सूत्र ने कहा, ‘एकता कपूर अपनी अब तक की सबसे प्रतिष्ठित योजना को ला रही हैं और जब वह शो की हर रचनात्मक पहलू में करीबी तौर पर शामिल हैं तो आप सबसे बढ़िया से भी बेहतर की उम्मीद कर सकते हैं।’

रजत टोकस को मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य की भूमिका करने के लिए अनुबंधित किया गया है और श्वेता बसु प्रसाद ‘नंदिनी’ की भूमिका निभाएंगी। -आईएएनएस