Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT एकता कपूर की वेब सीरीज में नजर आएंगीं दीपानिता शर्मा

एकता कपूर की वेब सीरीज में नजर आएंगीं दीपानिता शर्मा

0
202

मुंबई। मॉडल-अभिनेत्री दीपानिता शर्मा निर्माता एकता कपूर के ‘एएलटी बालाजी’ की वेब सीरीज के साथ डिजिटल माध्यम में कदम रखने जा रही हैं। अभी वेब सीरीज का नाम नहीं तय किया गया है।

दीपानिता ने एक बयान में कहा, “यदि इस विषय का प्रस्ताव मुझे किसी भी माध्यम के लिए दिया जाता तो मैं इसे जरूर स्वीकार करती। यह एक रोचक, चुनौतीपूर्ण और भावुक विषय है और मुझे पूरा भरोसा है कि एकता इस पर बेहतरीन काम करेंगी। डिजिटल दुनिया एक अज्ञात संसार है, जहां आप रचनात्मक रूप से जितनी गहराई में चाहे गोता लगा सकते हैं।”

deepanita-sharma

इस सीरीज में दीपानिता के साथ अभिनेता समीर सोनी भी नजर आएंगे। सीरीज अगले साल शुरू होने की संभावना है।

वेब सीरीज में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए दीपानिता ने कहा, “मैं इसमें एक ऐसी औरत का किरदार निभा रही हूं, जिसका पति किसी दूसरी औरत के प्यार में पड़ जाता है। मेरे लिए इस तरह की भूमिका भावनात्मक रूप से मुश्किल थी, लेकिन मेरे सह-कलाकारों की वजह से यह आसान हो गया।”

-आईएएनएस