Saturday, March 28, 2026
Home TV/OTT सेलिब्रिटी आउट, बिग बॉस 10 की ट्रॉफी लगी कॉमनमैन के हाथ

सेलिब्रिटी आउट, बिग बॉस 10 की ट्रॉफी लगी कॉमनमैन के हाथ

0
231

मुम्‍बई। बिग बॉस 10 के अंतिम चरण में प्रतिभागी मनु पंजाबी के बाहर हो जाने के बाद भी मुकाबला काफी दिलचस्‍प था। बिग बॉस 10 के मंच पर सलमान खान, ऋतिक रोशन और यामी गौतम की उपस्‍थिति ने कार्यक्रम को और रोमांचकारी बना दिया था।

दर्शक वर्ग बिग बॉस 10 के घर के अंदर बैठे तीन प्रतिभागियों बानी जज, लोपामुद्रा राउत और मनवीर गुर्जर में से मनवीर गुर्जर को समर्थन कर रहा था। मनवीर गुर्जर को बाहर बैठे मनु पंजाबी का समर्थन भी खूब मिल रहा था।

Colors Tv

अंतिम में सेलिब्रिटीज को आउट करते हुए मनवीर गुर्जर ने बिग बॉस 10 की ट्रॉफी उठाई और सभी को चकित कर दिया, जो कह रहे थे कि कलर्स इस बार बानी जज को विनर घोषित करेगा, विशेषकर केआरके। इसके साथ ही मनवीर ने बिग बॉस 10 की 40 लाख रुपये की विजेता राशि पर कब्‍जा कर लिया।

इस बार बानी जज दूसरे और लोपामुद्रा राउत तीसरे स्‍थान पर रहीं। शो के दौरान लोपामुद्रा राउत को विलेन के रूप में मनवीर और बानी ने स्‍वीकार किया तो बानी और लोपामुद्रा ने मनवीर गुर्जर को नेता के रूप में। बिग बॉस 10 का ग्रांड फिनाले शानदार था।

Colors Tv

इस शो को और मजेदार बनाने के लिए दिल से दिल तक की स्‍टार कास्‍ट और आगामी शो छोटे मियां धाकड़ के जज नेहा धूपिया, सोहेल खान भी अपने प्रोग्राम का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे। शंकर महादेवन की उपस्‍थिति ने बिग बॉस 10 फिनाले को और मजेदार बना दिया, जो राइजिंग स्‍टार का प्रचार करने आए थे।