Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT गौतम गुलाटी को अच्‍छे ऑफरों की उम्‍मीद

गौतम गुलाटी को अच्‍छे ऑफरों की उम्‍मीद

0
167

मुम्बई। अभिनेता और ‘बिग बॉस’ विजेता गौतम गुलाटी ‘अज़हर’ फिल्म के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि क्रिकेटर अज़हरुद्दीन पर बनने वाली इस बायोपिक के बाद उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे खुल जाएंगे।

गौतम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बिग बॉस जीतने के बाद उन्हें फिल्म में मुख्य भूमिकाओं की पेशकश नहीं की गई। उन्होंने कहा कि लोग ‘अज़हर’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वह बहुत से लोगों के संपर्क में हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि लोगों को उनका काम पसंद आएगा।

Gautam Gulati 002
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म के बाद उन्हें मुख्य भूमिका वाली फिल्मों का प्रस्ताव भी मिलेगा। लोग उनसे कहते हैं कि उनमें हीरो वाली बात है।

गौतम ने फिल्म ‘अज़हर’ में मुख्य रूप से भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री की भूमिका निभाई है लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका शास्त्री के अलावा अन्य क्रिकेटरों से भी प्रेरित है। अपने किरादार को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने काफी वीडियो देखे तथा कई वर्कशाप में हिस्सा भी लिया।

‘अज़हर’ 13 मई को रिलीज होगी। आईएएनएस