Monday, March 23, 2026
Home Latest News बिग बॉस 2020 में हो सकती है हॉट एंड सेक्‍सी अभिनेत्री निया...

बिग बॉस 2020 में हो सकती है हॉट एंड सेक्‍सी अभिनेत्री निया शर्मा की एंट्री

0
9053

सितंबर 2020 से शुरू होने वाले बिग बॉस के अगले सीजन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। चर्चा है कि बिग बॉस के नए संस्‍करण में हॉट एंड सेक्‍सी अभिनेत्री निया शर्मा की एंट्री होने जा रही है।

Hot Actress Nia sharma
Hot Actress Nia sharma

रियलिटी शो बिग बॉस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बार बिग बॉस में कुछ चर्चित और लोकप्रिय चेहरे नजर आएंगे, जिनमें निया शर्मा का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। हालांकि, अभी तक इस बारे में अभिनेत्री निया शर्मा की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। 

बी-टाउन ख़बरियों की मानें तो निया शर्मा के अलावा बिग बॉस में सुगंधा मिश्रा, शिरीन मिर्जा, विवियन डिसेना, अविनाश मुखर्जी, जय सोनी, निखिल चिन्नपा और असीम मर्चेंट भी नजर आ सकते हैं।

रियलिटी शो बिग बॉस का अगला सीजन 20 सितंबर 2020 से शुरू होने की संभावना है। कोरोना महामारी के चलते सेट पर काफी सख्‍त इंतजाम किए जाएंगे। बिग बॉस में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को मेडिकल जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।

गौरतलब है कि शनिवार को बिग बॉस 14 का टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर में अभिनेता सलमान खान लॉकडाउन का जिक्र करते हैं। खेतों में धान लगा रहे हैं। टीजर के अंत में सलमान खान कहते हैं, ‘अब पलटेगा सीन क्योंकि बिग बॉस देना 2020 का जवाब। बिग बॉस 14 जल्द ही आने वाला है।’