Friday, March 27, 2026
Home TV/OTT बिग बॉस 10 में सलमान खान के साथ नजर आएंगे ऋतिक!

बिग बॉस 10 में सलमान खान के साथ नजर आएंगे ऋतिक!

0
262

मुम्‍बई। ख़बर है कि काबिल अभिनेता ऋतिक रोशन बिग बॉस 10 के फिनाले, जो 29 जनवरी 2017 को आयोजित होने जा रहा है, में नजर आ सकते हैं। मतलब, ऋतिक रोशन अभिनेता सलमान खान के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगे।

दरअसल, सलमान खान और ऋतिक रोशन के बीच फिल्‍म गुजारिश के बाद से कथित तौर पर मतभेद चल रहा था, जो पिछले दिनों सलमान खान के ट्विट, जिसमें सलमान खान ने ऋतिक रोशन को फिल्‍म काबिल के लिए शुभेच्‍छा दी थी, के साथ कहीं न कहीं खत्‍म होता हुआ नजर आया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिग बॉस 10 के फिनाले में ऋतिक रोशन अपनी फिल्‍म काबिल का प्रचार करने के लिए पहुंचेंगे। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्‍त नहीं हो सकी।

बिग बॉस 10 के फिनाले में चार प्रतिभागी बचें हैं, जिनमें मनु पंजाबी, बानी जज, लोपामुद्रा राउत और मनवीर गुर्जर शामिल हैं।