Saturday, March 28, 2026
Home TV/OTT Omg! आईपीएस संध्‍या राठी को चढ़ा गर्भावस्‍था का हैंगओवर

Omg! आईपीएस संध्‍या राठी को चढ़ा गर्भावस्‍था का हैंगओवर

0
1626

मुम्‍बई। जी हां, दीया और बाती हम की आईपीएस संध्‍या राठी (दीपिका सिंह गोयल) वास्‍तविक जीवन में मां बनने जा रही हैं।

भले ही छोटे पर्दे पर दीपिका सिंह दो बच्‍चों की मां बनने का सुख ले चुकीं हों। लेकिन, असल जीवन में मां बनने का सुख कुछ अलग ही होता है। यदि आप गर्भवती दीपिका सिंह की सोशल मीडिया पर चल रही गतिविधियों को देखोगे तो कुछ ऐसा ही कहोगे।

दीपिका सिंह हाल ही में अपने बेबी बंप के साथ नजर आईं। अभिनेत्री दीपिका ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दीपिका सिंह खूब मस्‍ती करती हुई नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को www.instagram.com/deepikasingh150/ से लिया गया है।

इसके अलावा दीपिका सिंह ने अपने प्रशंसकों को दीया और बाती हम के अगले सीजन तू सूरज मैं सांझ पिया जी के लिए सहयोग मांगा है, जो 3 अप्रैल 2017 से शुरू होने जा रहा है।

अभिनेत्री ने कहा कि वो तो इस शो को जरूर देखेंगी। लगता है कि अभिनेत्री और निर्माताओं के बीच चल रहा विवाद खत्‍म हो चुका है।