Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT जय बिंजु करेंगी कृष्‍णदासी से कमबैक

जय बिंजु करेंगी कृष्‍णदासी से कमबैक

0
562

मुम्‍बई। ‘केसरिया बालम आवो हमारे देस’ और फिर सुबह होगी में बेहतरीन अभिनय से अपनी पहचान बना चुकी जय बिंजु कृष्‍णदासी से कमबैक करने जा रही हैं।

सचल त्‍यागी के साथ वैवाहिक जीवन का आनंद ले रही जय बिंजु कृष्‍णदासी में छवि मित्‍तल की जगह लेंगी। कर्ल्‍स पर प्रसारित होने वाले इस शो में छवि मित्‍तल तुलसी का किरदार अदा करती हैं, जो अब जय बिंजु करेंगी।

jaya binju chhavi mittal

सूत्रों के अनुसार, छवि मित्‍तल कुछ अलग करने के लिए कृष्‍णदासी से अलग होना चाहती थी। छवि मित्‍तल की जगह सीरियल निर्माताओं ने नए चेहरे की तलाश शुरू की, और जय बिंजु पर जाकर खत्‍म हो गई।

हालांकि, इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्‍टि नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि कृष्‍णदासी सीरियल तमिल सीरियल कृष्‍णदासी का रीमेक है। इस सीरियल का निर्माण कुट्टी पद्मिनी और विपुल डी. शाह मिलकर कर रहे हैं।