Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT बेहद का नया प्रोमो रिलीज, बेहद हॉट नजर आईं जेनिफर

बेहद का नया प्रोमो रिलीज, बेहद हॉट नजर आईं जेनिफर

0
319

मुम्‍बई। सोनी टीवी का धारावाहिक बेहद तीन साल लंबी छलांग लगाने जा रहा है। इसका नया प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया, जिसमें जेनिफर विंगेट काफी बोल्‍ड अवतार में नजर आ रही हैं।

इस प्रोमो में जूही चावला और अजय देवगन अभिनीत फिल्‍म नाजायज का गाना तुझे प्‍यार करते करते, तेरी नींद तक उड़ा दूं शामिल किया गया है।

प्रोमो में जहां जेनिफर विंगेट काफी खूबसूरत और बोल्‍ड नजर आ रही हैं। वहीं, कुशाल टंडन बेहद परेशान है और शराब की लत में डूबे हुए नजर आए। धारावाहिक बेहद 21 मार्च से तीन साल लंबी छलांग लेगा।

जैसा कि हम जानते हैं कि जेनिफर विंगेट का किरदार माया शादीशुदा है। लेकिन, अचानक जीवन में बहुत कुछ बुरा घटित होता है। लगता है कि धारावाहिक बेहद का नया सीजन माया के नये पहलूओं पर प्रकाश डालेगा, जो काफी नकारात्‍मक होंगे।

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।