Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT काम्‍या पंजाबी रिलीज करेंगी प्रत्‍युषा बनर्जी की अंतिम शॉर्ट फिल्‍म

काम्‍या पंजाबी रिलीज करेंगी प्रत्‍युषा बनर्जी की अंतिम शॉर्ट फिल्‍म

0
395

मुम्‍बई। 1 अप्रैल को टेलीविजन अभिनेत्री प्रत्‍युषा बनर्जी, जिसने पिछले साल अपने ओशिवारा निवास पर आत्‍महत्‍या कर ली थी, की पहली बरसी है।

इस मौके पर प्रत्‍युषा बनर्जी की कथित अच्‍छी दोस्‍त और टेलीविजन अभिनेत्री काम्‍या पंजाबी उसकी संभवत: अंतिम शॉर्ट फिल्‍म हम कुछ न कह सके को ऑनलाइन मंच रिलीज करेंगी।

हाल ही में काम्‍या पंजाबी, जो आज कल शक्‍ति अस्‍तित्‍व के एहसास की में अहम भूमिका निभा रही हैं, ने अपने इंस्‍टाग्राम खाते पर इसका प्रोमो रिलीज किया।

अभिनेत्री काम्‍या पंजाबी के अनुसार इस शॉर्ट फिल्‍म की कहानी काफी हद तक प्रत्‍युषा बनर्जी के जीवन से मिलती जुलती है। इस फिल्‍म में भी प्रत्‍युषा बनर्जी अपने साथी से परेशान दिखाई गईं हैं।

हैरानी की बात तो यह है कि भावुक सीनों में रोने के लिए प्रत्‍युषा ने ग्लिसरीन का इस्‍तेमाल नहीं किया।

फिल्‍म में प्रत्‍युषा के साथी का नाम भी राहुल है और वास्‍तविक जीवन में प्रत्‍युषा बनर्जी के कथित प्रेमी का नाम भी राहुल राज सिंह है।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।