Friday, March 27, 2026
Home TV/OTT सब टीवी के नए शो में नजर आ सकते हैं करणवीर मेहरा

सब टीवी के नए शो में नजर आ सकते हैं करणवीर मेहरा

0
323

मुम्‍बई। हिंदी मनोरंजक चैनल सब टीवी अपने दर्शकों को कुछ नये धारावाहिक देने के लिए प्रयासरत है और सब टीवी के इस प्रयास को सफल बनाने में शशि सुमित प्रोडक्‍शन भी लगा हुआ है।

ख़बर है कि शशि सुमित प्रोडक्‍शन तले बनने वाले एक नये धारावाहिक में पवित्र रिश्‍ता फेम करणवीर मेहरा मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे।

सूत्रों के मुताबिक यह हास्‍य ड्रामा दैनिक धारावाहिक टेलीविजन जगत पर आधारित होगा और करणवीर मेहरा टीवी प्रोड्यूसर की भूमिका निभाएंगे।

हाल ही में अभिनेता करणवीर मेहरा वूट ऑरिजनल की वेब सीरीज इट्स नॉट दैट सिंपल में स्‍वरा भास्‍कर के साथ नजर आए थे।