Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT रितेश ने यूं पूरा किया माधुरी का सपना

रितेश ने यूं पूरा किया माधुरी का सपना

0
211

मुंबई। रियलिटी टेलीविजन शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस-अब इंडिया की बारी’ में निर्णायक मंडल की सदस्य अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मराठी गीत पर डांस करने का अपना सपना तब पूरा किया, जब अभिनेता रितेश देशमुख लोकप्रिय डांस रियलिटी शो पर पहुंचे।

आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ के प्रमोशन की शूटिंग के लिए शो में पहुंचे रितेश ने मराठी फिल्म ‘सैराट’ के लोकप्रिय गीत ‘झिंगाट’ पर थांस किया।

Madhuri dixit 004
वहीं माधुरी ने कहा, “मैं रितेश की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरे साथ मराठी गीत पर डांस किया। मैं काफी समय से मराठी गीत पर डांस करना चाहती थी। यह ‘हाउसफुल 3’ की टीम के साथ मजेदार शूट था।”

शो में रितेश के साथ ‘हाउसफुल 3’ में उनके सह-कलाकार अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडीज और लिसा हेडन जैसे कलाकार भी शामिल हुए।

साजिद-फरहाद द्वारा निर्देशित ‘हाउसफुल 3’ तीन जून को रिलीज होगी।

अमेरिकी रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डान्स’ के भारतीय संस्करण के निर्णायकों में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस और बॉस्को मार्टिस शामिल हैं।

-आईएएनएस