Friday, March 27, 2026
Home Latest News मल्लिका दुआ के साथ अपनी ही चलती कार में होती रही अश्लील...

मल्लिका दुआ के साथ अपनी ही चलती कार में होती रही अश्लील हरकत!

0
181

मुम्बई। छेड़छाड़, यौन शोषण और बलात्कार जैसे मामलों पर सिने हस्तियां खुलकर बोलने लगी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मी टू के नाम से एक हैशटैग मुहिम चली थी, इस मुहिम में सिने हस्तियों ने भी अपने मन और अतीत की बात रखी।

इस हैशटैग मुहिम में शामिल होते हुए वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की बेटी और अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने बालपन में हुए सन्न करने वाले एक यौन हमले की बात को सार्वजनिक किया।

आप बीती कहते हुए ​मल्लिका दुआ ने कहा, ‘मैं भी, मेरी ही कार में हुआ। मेरी मां कार चला रहीं थी, जबकि वह पूरा समय पिछली सीट पर मेरी स्कर्ट में हाथ डालकर बैठा रहा। मैं 7 साल की थी, जबकि मेरी बहन 11 साल की। उसके हाथ मेरी स्कर्ट के अंदर सभी जगह गए और मेरी बहन की पीठ पर भी गए। मेरे पिता, जोकि दूसरी कार में थे, ने बाद में उसी रात उस व्यक्ति का जबड़ा तोड़ दिया।’

बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने 2010 में मुम्बई आने का फैसला लिया। एआईबी के साथ कई सालों तक काम कर चुकीं मल्लिका दुआ बिंदास वेब सीरीज द ट्रिप और फिल्म हिंदी मीडियम में भी नजर आईं थी।

इसके अलावा, हाल ही में मल्लिका दुआ अक्षय कुमार की मेजबानी वाले कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन फाइव में मेंटर की भूमिका में दिखाई दीं थी।