Monday, April 6, 2026
Home TV/OTT जब ‘से नो टु ड्रग्स’ का हिस्‍सा बनीं मंदिरा

जब ‘से नो टु ड्रग्स’ का हिस्‍सा बनीं मंदिरा

0
181

मुंबई। हाल में बीच के किनारे पर परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेकर अभिनेत्री-डिजाइनर मंदिरा बेदी ‘से नो टु ड्रग्स’ का हिस्‍सा बनकर स्‍वयं को गर्वित महसूस कर रही हैं। मंदिरा बेदी इस प्रोग्राम के दौरान सबसे अच्‍छी बात तो यह लगी कि बारिश के बावजूद भी लोग ‘से नो टु ड्रग्स’ अभियान में शामिल हुए।

नशा मुक्ति दिवस पर ‘फेमिना’ पत्रिका की ओर से रविवार को आयोजित ‘से नो टु ड्रग्स’ का हिस्सा बनकर मंदिरा ने इस विषय के बारे में अपने विचार साझा किए।

mandira bedi 004

मंदिरा ने आईएएनएस से कहा, “मादक पदार्थो का खतरा व्यापक स्तर पर देश की युवा पीढ़ी को प्रभावित कर रहा है। समाज का सदस्य होने के नाते हम सबको आगे आकर शिक्षा और जानकारी के जरिए सभी को इसके परिणामों से परिचित कराना चाहिए।”

अभिनेत्री ने कहा कि वह इस अवसर को प्राप्त कर काफी गर्व महसूस कर रही हैं और समाज के लिए अपनी ओर से पूरा जोर लगाकर काम करेंगी।

‘शांति-एक औरत की कहानी’ और ’24’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में दमदार अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली मंदिरा ने कहा, “मैं मादक पदार्थो का इस्तेमाल करने वाले लोगों को नहीं जानती। जब आप एक साफ सुथरी जिंदगी जीते हैं, तो आपके इर्दगर्द ऐसे लोग नहीं होते। लेकिन, यह एक ऐसी लत है, जो न केवल हानिकारक है बल्कि लोगों के जीवन को बर्बाद कर रही है। यह आपको एक ऐसे अंधेरे गड्ढे में डाल देगा, जहां से वापसी मुश्किल है।”

-आईएएनएस