Saturday, April 11, 2026
Home TV/OTT वृद्धा के मेकअप के लिए पल्लवी जोशी को लगते हैं 6 घंटे...

वृद्धा के मेकअप के लिए पल्लवी जोशी को लगते हैं 6 घंटे !

0
331

मुंबई । अभिनेत्री पल्लवी जोशी को नए धारावाहिक ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ के किरदार के मेकअप के लिए लगभग छह घंटे लगते हैं। पल्लवी का कहना है कि यह बेहद थकाने वाला होता है।

पल्लवी इस धारावाहिक में देविका गायकवाड़ की भूमिका में हैं जो एक 30 वर्षीया के साथ ही एक 80 वर्षीया की भूमिका में हैं।

पल्लवी ने एक बयान में कहा, “इतने लंबे समय तक जब कोई आपका मेकअप कर रहा हो, लगातार बैठना बेहद थकाने वाला होता है। इसके बाद मुझमें जो भी ऊर्जा बची होती है, वह शूटिंग में खत्म हो जाती है।”

चैनल ‘एंड टीवी’ का यह धारावाहिक दो बहनों कल्याणी और केतकी की कहानी पर आधारित है। इसमें अभिनेत्री जरीना वहाब और अमृता राव भी शामिल हैं। (आईएएनएस)