Thursday, May 28, 2026
Home TV/OTT धारावाहिक ‘मेरी सासू मां’ कहेगा अलविदा

धारावाहिक ‘मेरी सासू मां’ कहेगा अलविदा

0
793

मुम्‍बई। जी टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक मेरी सासू मां अलोकप्रियता के कारण बंद होने जा रहा है। इस धारावाहिक का अंत एक सुखद अनुभव के साथ किया जाने की संभावना है।

meri sasu maa

टेलीचक्‍कर की रिपोर्ट अनुसार हर धारावाहिक की तरह इसका भी सुखद अंत होगा। और धारावाहिक में मुख्‍य किरदार निभा रहे हीबा नवाब (परी) और सिद्धार्थ अरोड़ा (बंटी) वैवाहिक जीवन शुरू करेंगे।

हीबा नवाब और सिद्धार्थ अरोड़ा अपनी यात्रा से बेहद खुश हैं। अब दोनों कुछ दिनों का ब्रेक लेंगे और अपने परिवार के साथ कुछ समय व्‍यतीत करने के बाद नए प्रोजेक्‍ट पर कार्य करेंगे।

अब जीटीवी पर इस शो की जगह परीन मीडिया का नया धारावाहिक महक लेगा।