Sunday, March 29, 2026
Home TV/OTT अभिनेता मोहनीश बहल कर रहे हैं छोटे पर्दे पर वापसी

अभिनेता मोहनीश बहल कर रहे हैं छोटे पर्दे पर वापसी

0
379

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता मोहनीश बहल लंबे अंतराल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। मोहनीश बहल अपनी वापसी को लेकर आश्‍वस्‍त हैं।

जानकारी के अनुसार मोहनीश बहल अपराध घटनाओं पर आधारित धारावाहिक ‘होशियार – सही वक्‍त, सही कदम’ में नजर आएंगे। इस कार्यक्रम में अपराधियों की संदिग्‍ध गतिविधियों पर नजर होगी।

सूत्रधार बनने जा रहे मोहनीश बहल का कहना है कि हर दिन नकारात्‍मक और अपराध की बातें करते रहना आपके लिए आसान नहीं होता, इसलिए ऐसे शो करना सबसे कठिन का लगता है।

गौरतलब है कि मोहनीश बहल लगभग दो साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं। इसका कारण अच्‍छे ऑफर न मिलना माना जा रहा है। दरअसल, मोहनीश बहल कुछ ऐसा करना चाहते थे जो उनकी पुरानी बनी छवि को तोड़ने में सफल हो।

उम्‍मीद है कि मोहनीश बहल अपने नये रूप से अपनी एक नई पहचान स्‍थापित करने में सफल होंगे।