Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT खुद को मूडी मानती हैं मोनी रॉय

खुद को मूडी मानती हैं मोनी रॉय

0
252

मुंबई। डांस रियेलिटी टेलीविजन शो ‘सो यू थिंक यू केन डांस-अब इंडिया की बारी’ में मेजबानी करती नजर आ चुकी टीवी अभिनेत्री मोनी रॉय का कहना है कि पेशेवर रूप से काम का चुनाव करने के दौरान वह अक्सर मूडी हैं।

Mouni Roy

अभिनेत्री ने कहा, “मैं काफी मूडी किस्म की इंसान हूं। मैं इस डांस शो के दूसरे संस्करण का हिस्सा बनना चाहूंगी। मैंने इसकी मेजबानी की है, तो मैं किसी और को मेजबान के तौर पर नहीं देखना चाहती। लेकिन दूसरे शो की मेजबानी को लेकर मैं आश्वस्त नहीं हूं।”

मोनी ने बताया कि ‘नागिन’ का दूसरा संस्करण सितम्बर में शुरू हो रहा है और वे फिलहाल अपने टेलीविजन धारावाहिक ‘नागिन’ के दूसरे संस्करण की शूटिंग में व्यस्त हैं।

टेलीविजन जगत में अपने करियर के बारे में मोनी ने बताया कि उन्होंने कई प्रकार के किरदार निभाने के दौरान अलग-अलग तरह के अनुभव हासिल हुए।

-आईएएनएस