Tuesday, March 24, 2026
Home TV/OTT नारायणी शास्‍त्री ने आनन फानन में की इस शख्‍स से शादी!

नारायणी शास्‍त्री ने आनन फानन में की इस शख्‍स से शादी!

0
286

मुम्‍बई। टेलीविजन अभिनेत्री नारायणी शास्‍त्री, जो क्‍यूंकि सास भी कभी बहु थी, पिया का घर और कुसुम के लिए जानी जाती हैं, ने आनन फानन में डेढ़ साल पहले एक ब्रिटिश युवक स्‍टीवन ग्रेवर के साथ शादी कर ली है। हालांकि, इसके बारे में अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा हुआ है।

Photo From Instagram/Amit Ashar

पिया रंगरेज में नकारात्‍मक भूमिका निभा चुकीं नारायणी शास्‍त्री ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र के साथ बातचीत करते हुए कहा, ‘उनकी शादी आनन फानन में हुई है क्‍योंकि मैं और स्‍टीवन शादी करना नहीं चाहते थे। फिर, अचानक एक दिन हम दोनों के मन में शादी करने का ख्‍याल आया और अगले ही दिन हम दोनों ने अपने रिश्‍तेदारों और दोस्‍तों की मौजूदगी में रजिस्‍ट्रार के यहां शादी कर ली।’ लेकिन, दिलचस्‍प बात तो यह है कि उस दिन भी अभिनेत्री टी शर्ट और जींस में रजिस्‍ट्रार के यहां पहुंची।

नारायणी ने आगे कहा, ‘स्टीवन ग्रेवर लंदन के रहने वाले हैं और पिछले 8 सालों से मुंबई रह रहे हैं। मैं 5 साल पहले एक दोस्त के जरिए ग्रेवर से मिली थी। और जहां तक शादी की खुशी अन्‍य खास लोगों के साथ बांटने की बात है, जब मुझे और ग्रेवर को लगेगा, तब बड़ी पार्टी का आयोजन कर लेंगे।’

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।