Tuesday, March 24, 2026
Home TV/OTT बदलाव पसंद है मधुबाला का ‘आरके’

बदलाव पसंद है मधुबाला का ‘आरके’

0
211

मुंबई। ‘मधुबाला एक इश्क एक जुनून’ का आरके मतलब टेलीविजन अभिनेता विवियन डीसेना स्‍वयं को एक ही तरह के किरदारों में बंधा हुआ नहीं देखना चाहते। उन्‍होंने कहा कि विभिन्न किरदारों के साथ प्रयोग करना पसंद है और वह हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं।

‘झलक दिखला जा रीलोडिड’ के पूर्व प्रतियोगी विवियन ने कहा, “मैंने कभी भी किसी नई चीज के लिए इंकार नहीं किया। मैंने पहले भी काफी अलग किरदार निभाए हैं। मैंने एक डांस रिएलिटी शो में भी भाग लिया, जिसमें मैं निपुण नहीं था। वह मेरे लिए सचमुच चुनौतीपूर्ण था।”

उन्होंने एक बयान में कहा, “‘खतरों के खिलाड़ी’ एक रोमांचक शो है और मैं उसका इंतजार कर रहा हूं। इस बार इसके स्टंट और अधिक वास्तविक होंगे। शो इसके सभी प्रतियोगियों के लिए चुनौतीपूर्ण है और मैं किसी भी प्रकार की चुनौती के लिए तैयार हूं।”

विवियन ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि वह हर स्टंट करें। (आईएएनएस)