Saturday, April 4, 2026
Home TV/OTT टीवी पर योद्धा बनकर लौटेंगे निकितिन धीर

टीवी पर योद्धा बनकर लौटेंगे निकितिन धीर

0
321

मुम्‍बई। ऋतिक रोशन की जोधा अकबर से बॉलीवुड दुनिया में कदम रखने वाले पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर दो साल के अंतराल के बाद छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार लाइफऑके के नए सीरियल ‘नागार्जुन: एक योद्धा’ में आस्‍तिक के रूप में नजर आएंगे, जो एक योद्धा है।

nikitin dheer
इस धारावाहिक में निकितिन का किरदार महाभारत के करन से मिलता है, जो सही व्‍यक्‍तित्‍व का मालिक होने के बाद भी कौरवों के पक्ष में खड़ा होता है।

इस धारावाहिक के लिए निकितिन धीर ने काफी मेहनत की है। बताया जा रहा है कि मार्शल आर्ट्स और तलवारबाजी सीखने के लिए धीर ने छह महीनों का प्रशिक्षण लिया है।

गौरतलब है कि निकितिन धीर बड़े पर्दे पर अंतिम बार रोहित शेट्टी की चेन्‍नई एक्‍सप्रेस में थंगबली का किरदार करते हुए नजर आए थे।

नागार्जुन एक योद्धा लाइफ ओके पर रात को 9 बजे 30 मई से शुरू होने जा रहा है।