Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT ‘फुल 2 धमाल’ में नजर आएंगे निशांत शर्मा

‘फुल 2 धमाल’ में नजर आएंगे निशांत शर्मा

0
291

नई दिल्ली। अभिनेता और मॉडल निशांत शर्मा आने वाली फिल्म ‘फुल 2 धमाल’ में लीड किरदार में नजर आएंगे।

निशांत शर्मा ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में कहा, “मैं फिल्म में ‘निशांत’ नामक कॉमेडी किरदार को निभाकर बेहद खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे इस किरदार को काफी सराहेंगे। यह फिल्म युवा कॉमेडी पर आधारित है और इस साल रिलीज होगी।”

nishant sharma
निशांत शर्मा ने हिंदी फिल्म ‘कहीं है मेरा प्यार’ से अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की थी, जिसमें वह अभिनेता जैकी श्रॉफ और संजय कपूर के साथ सेकंड लीड में नजर आए थे। यह फिल्म वर्ष 2014 में रिलीज हुई थी।

निशांत शर्मा बचपन से ही अभिनेता शाहिद कपूर के प्रशंसक रहे हैं। सोनी टीवी के रियलिटी शो ‘लिफ्ट करा दे’ के जरिये सबसे बड़े फैन के रूप में उन्हें शाहिद कपूर से पहली बार मिलने का अवसर मिला। इस रियलिटी शो के बाद उन्होंने कुछ टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया और फिर बॉलीवुड की तरफ अपना रुख किया।

– आईएएनएस