Tuesday, March 24, 2026
Home TV/OTT दमदार है दृष्‍टि धामी के ‘परदेस में है मेरा दिल’ का प्रोमो

दमदार है दृष्‍टि धामी के ‘परदेस में है मेरा दिल’ का प्रोमो

0
206

मुम्‍बई। धारावाहिक निर्माता एकता कपूर के प्रोडक्‍शन हाउस के नये धारावाहिक परदेस में है मेरा दिल का प्रोमो रिलीज हो चुका है। हाल में रिलीज हुए प्रोमो में छोटे पर्दे की सनसनी दृष्‍टि धामी दमदार किरदार में नजर आ रही हैं।

drishty-dhami-001

परदेस में है मेरा दिल का शानदार और कसावट भरा प्रोमो बताता है कि एकता कपूर ने अपनी प्रोडक्‍शन टीम को काफी खींच दिया लगता है। प्रोमो को बाजार चलन के हिसाब से काफी बेहतरीन बनाया है।

इस प्रोमो में लड़के लड़की को लेकर फर्क करने वाली सोच पर जबरदस्‍त वार किया है। स्‍टार प्‍लस पर जल्‍द प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में दृष्‍टि धामी नैना के किरदार में नजर आएंगी, जो शायद धारावाहिक में अपने माता पिता की एकल संतान हैं। दृष्‍टि धामी के अलावा इस धारावाहिक में नागिन फेम अर्जुन बिजलानी भी नजर आएंगे।

स्‍टार वन के दिल मिल गए से छोटे पर्दे पर एंट्री करने वाली दृष्‍टि धामी मधुबाला – एक इश्‍क एक जुनून से घर घर में पहुंच गई थीं। हाल में एक था राजा एक थी रानी में दोहरी भूमिका में नजर आईं थीं।