Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT इसलिए परमीत सेठी को आनंदित कर रहा है ‘हर मर्द का दर्द’

इसलिए परमीत सेठी को आनंदित कर रहा है ‘हर मर्द का दर्द’

0
361

मुम्‍बई। सुमित संभाल लेगा की सफलता के बाद अभिनेता और धारावाहिक निर्देशक परमीत सेठी नया कॉमेडी शो हर मर्द का दर्द लेकर आ रहे हैं। इस शो को लेकर परमीत सेठी काफी उत्‍सुक हैं।

नये कॉमेडी शो ‘हर मर्द का दर्द’ में समाज के हर व्यक्ति की समस्याओं को दिखाने का प्रयास किया जाएगा और महिलाएं क्या सोचती हैं? के बारे में प्रकाश डाला जाएगा।


पंजाबी परिवार के इर्दगिर्द बुने इस धारावाहिक के बारे में बात करते हुए परमीत सेठी ने कहा, ‘कॉमेडी विषय ऐसा है, जो मुझे बहुत पसंद है और मैं इसका आनंद लेता हूं। जब निर्माताओं ने इस प्रोजेक्‍ट के साथ मुझे संपर्क किया, तो मैंने सोचा कि मैं इसके साथ कुछ नया कर सकता हूं।’

हर मर्द का दर्द निर्देशक परमीत सेठी ने कहा, ‘इस धारावाहिक का बजट फिल्‍म जैसा है, जो सबसे बढ़िया और उत्‍सुक करने वाली बात है। मुझे यकीन है कि यह धारावाहिक बहुत जल्‍द लोगों के दिलों को छू लेगा।’

गौरतलब है कि ‘हर मर्द का दर्द’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होगा। -आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे