Sunday, March 29, 2026
Home TV/OTT ‘बालिका वधू’ की आनंदी ने की आत्महत्या

‘बालिका वधू’ की आनंदी ने की आत्महत्या

0
412

मुंबई। चर्चित धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में वयस्क आनंदी का किरदार निभा चुकी जमशेदपुर की अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

प्रत्युषा का शव मुंबई स्थित कांदिवली के घर में पंखे से लटकता मिला। उन्हें आनन-फानन में कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Pratyusha Banerjee 001

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता धनंजय कुलकर्णी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि अस्पताल ने प्रत्युषा की रिपोर्ट भेज दी है।

पुलिस उन संभावित कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसकी वजह से प्रत्युषा ने यह कदम उठाया।

प्रत्युषा की उम्र मात्र 24 साल थी, उन्हें साल 2010-2013 के बीच धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाए गए आनंदी के किरदार से काफी प्रसिद्धी मिली थी।

इसके बाद वह डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा-5’ और ‘बिग बॉस-7’ में भी नजर आईं थीं। प्रत्युषा ने ‘सावधान इंडिया’ और ‘ससुराल सिमर का’ में भी काम किया था। (आईएएनएस)