Sunday, March 29, 2026
Home TV/OTT प्रत्यूषा आत्महत्या : राहुल राज पर उकसाने का मामला दर्ज

प्रत्यूषा आत्महत्या : राहुल राज पर उकसाने का मामला दर्ज

0
287

मुंबई । चर्चित टेलीविजन अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके ब्यॉयफ्रेंड अभिनेता-निर्माता राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता पुलिस उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि बांगुर नगर पुलिस थाने में प्रत्यूषा की मां सोमा बनर्जी ने नए बयान में राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

Rahul singh with pratyusha

एक अप्रैल को प्रत्यूषा की मौत के बाद पुलिस ने राहुल राज को दो दिनों तक हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की थी। राहुल का पिछले दो दिनों से एक उपनगरीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रत्यूषा की मौत के बाद से ही उसके दोस्त, सहेलियां और टेलीविजन उद्योग के कर्मियों ने दावा किया था कि उसकी मौत का कारण उसके ब्यॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव ही थे।

पुलिस ने राहुल राज पर आत्महत्या के लिए उकसाने, चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। (आईएएनएस)