Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News 12 साल बाद बनी बात, अब होगी तारक मेहता का उलटा चश्‍मा...

12 साल बाद बनी बात, अब होगी तारक मेहता का उलटा चश्‍मा में राकेश बेदी की एंट्री

0
1763

जी हां, सब टीवी के बेहद लोकप्रिय धारावाहिक तारक मेहता का उलटा चश्‍मा में अभिनेता राकेश बेदी की एंट्री होने जा रही है।

Actor Rakesh Bedi
Actor Rakesh Bedi

राकेश बेदी ने सीरियल तारक मेहता का उलटा चश्‍मा के लिए शूटिंग करना शुरू कर दिया है। 65 वर्षीय अभिनेता इस कॉमेडी सीरियल में तारक मेहता के बॉस की भूमिका निभाएंगे।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि इस किरदार के लिए राकेश बेदी को 12 साल पहले अप्रोच की गई थी। पर, उस समय कुछ कारणों के चलते राकेश बेदी और धारावाहिक निर्माताओं के बीच चली बातचीत सकारात्‍मक बिंदू पर नहीं पहंच सकी।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए राकेश बेदी ने कहा, ‘हां, मैंने धारावाहिक के लिए शूटिंग करना आरंभ कर दिया है।’

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए श्रीमान श्रीमति अभि‍नेता राकेश बेदी कहते हैं, ‘यह किरदार काफी दिलचस्‍प है। यह किरदार मुझे 12 साल पहले सुनाया गया था, जब तारक मेहता का उलटा चश्‍मा शुरू हुआ था। मैं तारक मेहता के बॉस का किरदार निभा रहा हूं, असल में यह पात्र किताब की मूल कहानी का हिस्‍सा है। यह पात्र काफी महत्‍वपूर्ण था, पर, उस समय बात न बन सकी क्‍योंकि कहानी जेठ लाल पर अधिक केंद्रि‍त थी। अब जैसे ही धारावाहिक की शूटिंग दोबारा से शुरू हुई थी तो मुझे कॉल किया गया। तारक मेहता में बदलाव देखने को मिलेगा और इस पात्र का परिचय करवाया जाएगा।’

गौर तलब है कि राकेश बेदी को हाल ही में लोकप्रिय कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी के पिता के रूप में देखा गया था। इसके अलावा कुछ समय पहले नेटफ्लि‍क्‍स पर रिलीज हुई फिल्‍म होम स्‍टोरीज में राकेश बेदी नजर आए थे।