Tuesday, March 24, 2026
Home TV/OTT देखें : राम कपूर और साक्षी तंवर की वेब सीरीज का फर्स्‍ट...

देखें : राम कपूर और साक्षी तंवर की वेब सीरीज का फर्स्‍ट लुक

0
243

मुम्‍बई। यदि आप टेलीविजन अभिनेता राम कपूर और साक्षी तंवर की हॉट जोड़ी के दीवाने हैं तो आपके लिए खुशख़बर है कि इस जोड़ी की नई वेब सीरीज का फर्स्‍ट लुक जारी हो चुका है। इस वेब सीरीज का निर्माण एकता कपूर के नये बैनर ALT Balaji द्वारा किया गया है।

जानकारी के अनुसार एकता कपूर के बैनर द्वारा निर्मित धारावाहिक बड़े अच्‍छे लगते हैं की लीड जोड़ी जल्द ही कर ले तू भी मुहब्‍बत में नजर आएगी। इस 14 एपिसोड वाली वेब सीरीज का फर्स्‍ट लुक ALT Balaji द्वारा शुक्रवार को रिलीज किया गया।

सूत्रों के अनुसार नई वेब सीरीज कर ले तू भी मुहब्बत, जो एक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसके किरदार राम कपूर और साक्षी तंवर के अनुकूल हैं, राम कपूर और साक्षी तंवर के प्रशंसकों को बेहद पसंद आएगी।

पोस्‍टर देखकर लग रहा है कि राम कपूर वेब सीरीज में एक सेलिब्रिटी के रूप में नजर आएंगे, जिसका बहुत बड़ा प्रशंसक वर्ग है। वहीं, साक्षी तंवर एक सामाजिक कार्यकर्ता के किरदार में नजर आएंगी, जो नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी।

हालांकि, ALT Balaji की ओर से वेब सीरीज को ऑन एयर करने संबंधी कोई तारीख की घोषणा नहीं की गई।

क्‍या आप राम कपूर और साक्षी तंवर को देखने के लिए उत्‍सुक हैं?

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।