कौन है प्रिया सचदेव, जो करिश्‍मा कपूर के पूर्व पति के साथ लेगी फेरे?

0
383

मुम्‍बई। जैसा कि हम जानते हैं, बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर और उद्योगपति संजय कपूर दोनों वर्ष 2016 में कानूनी तौर पर एक दूसरे से अलग हो चुके हैं । हालांकि, 2010 में ही करिश्‍मा कपूर ने संजय कपूर का घर छोड़ दिया था।

भले ही हीरो नंबर 1 अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर संदीप तोशीवाल के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंधों में धीरे धीरे आगे बढ़ रही हैं। लेकिन, उनके पूर्व पति संजय कपूर तीसरी बार सेहरा सजाने के लिए तैयारी कर चुके हैं।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार संजय कपूर मॉडल और अभिनेत्री प्रिय सचदेव के साथ वैवाहिक जीवन शुरू करने जा रहे हैं। अगले महीने न्‍यूयॉर्क में होने वाले इस वैवाहिक समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और विशेष लोगों को विवाह में शामिल होने के लिए सूचनाएं भेज दी गईं हैं।

चलो, अब मूल सवाल की ओर लौटते हैं और बताते हैं कि आखिर कौन है प्रिया सचदेव?

प्रिया सचदेव भी करिश्‍मा कपूर की तरह अभिनय जगत से संबंध रखती हैं। हालांकि, करिश्‍मा कपूर की तरह सफल अभिनेत्री नहीं हैं।

41 वर्षीय प्रिया सचदेव जैजी बी और जस्‍सी सिद्धू जैसे मशहूर पंजाबी गायकों के म्‍यूजिक वीडियो में मॉडलिंग कर चुकी हैं।

प्रिया सचदेव यशराज बैनर तले बनीं फिल्‍म नील एंड निक्‍की में नजर आईं थीं, जिसमें उदय चोपड़ा और तनिषा मुखर्जी मुख्‍य भूमिका में थे।

प्रिया सचदेव ने विक्रम चटवाल से 18 फरवरी 2006 में शादी की थी, जो लंबे समय तक टिक न सकी और 2011 में दोनों अलग हो गए।

प्रिया सचदेव और विक्रम चटवाल की शादी मुम्‍बई, दिल्‍ली और जयपुर में हुई थी, जिसमें 20 मिलीयन डॉलर का खर्च आया था।

एक्‍टर और होटलियर विक्रम चटवाल के एक इंटरव्‍यू के अनुसार जब प्रिया सचदेव से उनकी शादी की तो वह काफी छोटे थे। वह और प्रिया अपने वैवाहिक जीवन से कुछ अलग अलग चाहते थे।

प्रिया सचदेव और विक्रम चटवाल की मुलाकात शादी से कई साल पहले एक डिनर पार्टी पर हुई थी। इसके बाद दोनों में फोन से बातचीत होने लगी और होते होते दोनों में प्‍यार हुआ। शादी हुई और अंत तलाक हुआ।

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।