Saturday, March 28, 2026
Home TV/OTT टीवी शो पर कुश्ती लेकर आएंगे रित्विक

टीवी शो पर कुश्ती लेकर आएंगे रित्विक

0
193

मुंबई। टेलीविजन अभिनेता रित्विक धंजानी नए टीवी शो ‘मैन वर्सिज जॉब’ के लिए ‘अखाड़ा’ (कुश्ती के मैदान) में कूदेंगे।

बयान के मुताबिक, हिस्ट्री टीवी 18 के शो ‘मैन वर्सिज जॉब’ की मेजबानी करते हुए वह देशभर की यात्रा करेंगे और आम आदमी का जीवन यापन करेंगे।

Rithvik Dhanjani
रित्विक को कुश्ती से लेकर कई चुनौतीपूर्ण काम करने होंगे। वह गांवों में अपने ठहराव के दौरान स्थानीय लोगों के कामकाज भी करेंगे।

इस शो का लक्ष्य दर्शकों को भारत की विविध संस्कृति का अनुभव कराना और प्रसिद्ध व्यवसायों के बारे में जानकारी देना है।

यह शो खतरनाक नौकरियों के बारे में जागरूकता भी पैदा करेगा, जो देश के लोग अपने जीवनयापन के लिए करते हैं।

-आईएएनएस