Sunday, March 29, 2026
Home TV/OTT रोहितोश गौर को हो रही है रवि किशन से जलन!

रोहितोश गौर को हो रही है रवि किशन से जलन!

0
245

मुंबई। अभिनेता रोहिताश गौर लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘भाभी जी घर हैं’ में रवि किशन के साथ दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि रवि के साथ काम करना मजेदार है।

आगामी ‘शनिवार स्पेशल’ के प्रकरण में तिवारी जी (रोहिताश) रवि से जलते नजर आएंगें, क्योंकि वह अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) के बचपन के दोस्त हैं और उनकी आपस की बातचीत देखकर तिवारी जी असुरक्षित महसूस करते हैं।

ravi-kishan

अभिनेता रोहिताश ने बताया, “रवि और मैंने पहले भी साथ काम किया है और यह उनके साथ मेरा बेहतरीन अनुभव रहा।”

rohitash-gaudउन्होंने कहा, “हम सेट पर साथ आए और साथ गए। उनके साथ काम करना हमेशा सुखद है और ‘शनिवार स्पेशल’ के लिए उनके साथ काम करने का अनुभव हमेशा यादगार रहेगा।”

‘भाभी जी घर हैं’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर होता है। -आईएएनएस