Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT संदीप आनंद की चाह, अगले शो में मोहे खलनायक की कीजो

संदीप आनंद की चाह, अगले शो में मोहे खलनायक की कीजो

0
214

मुंबई। लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘मे आई कम इन मैडम’ में साजन अग्रवाल की भूमिका निभा रहे टेलीविजन अभिनेता संदीप आनंद अपनी छवि में बदलाव लाना चाहते हैं।

संदीप आनंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं पूरी तरह तरह से नकारात्मक या ग्रे किरदार निभाना चाहता हूं। यह ऐसा हो जिसे मैंने पहले ना किया हो और जो चुनौतीपूर्ण हो।”

हास्‍य चरित्रों में बंध चुके संदीप ने कहा, ‘मैंने हमेशा हास्य चरित्र निभाया है, चाहे यह टीवी पर हो या नाटकों में। मैं वास्तव में अपने लुक्स और किरदारों के साथ प्रयोग करना चाहता हूं।’

गौरतलब है कि हाल ही में दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक ‘मे आई कम इन मैडम’ का हिस्सा बने, जो शो में साजन अग्रवाल के अंकल का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा धारावाहिक में नेहा पेंडसे, सपना सिकरवार और अनूप उपाध्याय हैं। -आईएएनएस