Sunday, March 22, 2026
Home TV/OTT एकता कपूर के नए धारावाहिक में हुई अर्जुन बिजलानी की एंट्री

एकता कपूर के नए धारावाहिक में हुई अर्जुन बिजलानी की एंट्री

0
243

मुम्‍बई। जी हां। एकता कपूर के बैनर बालाजी टेलीफिल्‍म्‍स के नए धारावाहिक परदेस में है मेरा दिल में अर्जुन बिजलानी की एंट्री हो चुकी है। हालांकि, इससे पहले इस धारावाहिक के लिए अभिनेता शालीन मल्‍होत्रा के नाम पर पक्‍की मोहर लग चुकी थी।

टेलीचक्‍कर डॉट कॉम  की रिपोर्ट अनुसार परदेस में है मेरा दिल धारावाहिक में पहले शालीन मल्‍होत्रा, दृष्‍टि धामी और लक्ष ललवानी को लिया जाना था। दरअसल, यह धारावाहिक शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म परदेस से प्रेरित बताया जा रहा है।

arjun-bijlani

स्टार प्‍लस के लिए बनने जा रहे इस धारावाहिक में अब शालीन मल्‍होत्रा की जगह नागिन फेम अर्जुन बिजलानी की एंट्री हो चुकी है। टेलीचक्‍कर के सूत्रों की मानें तो यह पूरी यूनिट के लिए एक तरह से झटका देने वाला बदलाव है क्‍योंकि शालीन और दृष्‍टि धामी के बीच मॉक शूट हो चुका है।