Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT श्वेता साल्वे बेबी बंप सहित रैंप पर उतरीं

श्वेता साल्वे बेबी बंप सहित रैंप पर उतरीं

0
253

मुंबई। टीवी अभिनेत्री श्वेता साल्वे मदर्स डे की पूर्व संध्या पर शनिवार को 12 अन्य गर्भवती मांओं के साथ स्किन केयर ब्रांड ‘बायो ऑयल’ द्वारा आयोजित ‘यमीलिशियस वॉक’ में रैंप पर उतरी।

‘बायो ऑयल’ का लक्ष्य गर्भवती माताओं को अपनी हिचक छोड़ कर मातृत्व के इस खूबसूरत दौर का मजा उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

shveta salve
श्वेता ने एक बयान में कहा, “इतने आत्मविश्वास और मातृत्व की चमक से भरपूर ‘यमी ममीज’ के साथ मंच साझा करना बेहद सुखद अहसास है। गर्भावस्था एक शानदार यात्रा है जिसका आनंद उठाना चाहिए।”

वहीं, सुपरमॉडल कैरल ग्रेसियश ने कहा कि वह सभी अन्य महिलाओं के साथ इस रैंप वॉक का निर्देशन करके उत्साहित हैं।

सुपरमॉडल ने कहा, “मैं बेहद उत्साहित हूं कि मुझे इन आकर्षक महिलाओं के साथ इस रैंप वॉक का निर्देशन करने का मौका दिया गया। इन प्यारी मांओं के साथ शामिल होना एक अद्भुत अनुभव रहा है।”

-आईएएनएस