Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT दूसरी बार मां बनने जा रही हैं अभिनेत्री श्‍वेता तिवारी

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं अभिनेत्री श्‍वेता तिवारी

0
170

मुम्‍बई। टेलीविजन अभिनेत्री श्‍वेता तिवारी दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इससे पहले अभिनेत्री के एक बेटी है, जो उनके पहले पति राजा चौधरी की संतान है।

shweta-tiwari

श्‍वेता तिवारी दूसरी बार मां बनने के अनुभव को लेकर काफी रोमांचित नजर आ रही हैं। अपनी हर गतिविधि को सोशल मीडिया पर साझा करना बिलकुल नहीं भूल रही हैं। अपने बेबी बंप को कैमरे में कैद कर रही हैं।

हाल में श्‍वेता तिवारी के दोस्‍त टेलीविजन अभिनेता करणवीर वोहरा ने भी अपने इंस्‍टाग्राम पर श्‍वेता तिवारी के बेबी बंप की तस्‍वीर साझा की। श्‍वेता तिवारी निरंतर अपने पति अभिनव कोहली के साथ रोमांटिक तस्‍वीरें अपने प्रशंसकों को साथ शेयर कर रही हैं।

shweta-tiwari-001
ख़बर है कि दिसंबर अंत तक श्‍वेता तिवारी के घर एक नया मेहमान आ सकता है। गौरतलब है कि 36 वर्षीय टेलीविजन अभिनेत्री ने अभिनव कोहली के साथ 13 जुलाई 2013 को वैवाहिक जीवन शुरू किया था और राजा चौधरी से 2007 में श्‍वेता तिवारी अपने बेटी पलक को लेकर अलग हो गईं थीं।