Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News किशोरी से जबरदस्ती लिपलॉक करने के मामले में फंसे पापोन ने छोड़ा...

किशोरी से जबरदस्ती लिपलॉक करने के मामले में फंसे पापोन ने छोड़ा टीवी शो

0
210

मुम्बई। फेसबुक लाइव प्रसारण के दौरान किशोरी के साथ लिपलॉक करने के मामले में आलोचनाओं का सामना कर रहे गायक पापोन ने टेलीविजन शो द वॉइस इंडिया किड्स से खुद को अलग कर लिया है। खरी खरी : अरे पापोन! तुम्हारी अकल किस दिशा में निकल गई थी

हालांकि, इससे पहले कहा जा रहा था कि गायक पापोन टेलीविजन शो द वॉइस इंडिया किड्स के बाकी रहते दो शोज में नजर नहीं आएंगे।

मोह मोह के धागे गायक पापोन ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, ‘जब तक मैं अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों को संभालने के लिए दिमागी तौर पर तैयार नहीं हो जाता। तब तक मैं अपनी जज की जिम्मेदारी से अलग रहूंगा। मुझे गलत तरीके से फंसाया गया है। मुझे कानून में पूरा यकीन है और अंत में सत्य की जीत होगी। अंत में, मुझे खुशी होगी कि मेरी निजता का सम्मान हो।’

उधर, इस मामले में पीड़ित लड़की का बयान भी सामने आ चुका है। लड़की का कहना है कि पापोन ने कुछ गलत नहीं किया। उसके ​माता पिता भी उसको ऐसे ही चुंबन करते हैं। लड़की ने लोगों से निवेदन किया है कि इसको गलत तरीके से न लें।

इससे पहले लड़की के पिता ने भी पापोन का बचाव किया था और पापोन को लड़की के पिता सम्मान करार कहा। जबकि फिल्म जगत और अन्य संगठनों से जुड़े लोग इस मामले में पापोन की आलोचना कर रहे हैं।