Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News धारावाहिक इक्यावन में आया रोचक मोड़, सुशील और लीला आमने सामने

धारावाहिक इक्यावन में आया रोचक मोड़, सुशील और लीला आमने सामने

0
336

मुम्बई। मनोरंजन चैनल स्टार प्लस के धारावाहिक इक्यावन में एक के बाद एक आ रहे अप्रत्याशित और रोचक मोड़ इसको लोकप्रियता के चार्ट में शीर्ष धारावाहिकों में बनाए हुए हैं।

सुशील और सत्य के रिश्ते में दरार पैदा करने में लीला की सफलता के बाद धारावाहिक की कहानी एक और नया मोड़ ले रही है, जहां पर सुशील अपने खिलाफ हुई साजिशों का मुंह तोड़ जवाब देना चाह रही है।

अभिनेत्री प्राची तेहलान, जो सुशील का किरदार निभा रही हैं, ने धारावाहिक की मौजूदा कहानी पर बात करते हुए कहा, ‘धारावाहिक अब देखना और भी दिलचस्प होगा। इस समय लीला बहुत चतुराई से अपना खेल खेल रही है, पर अब सुशील भी पलटवार कने के लिए तैयार है, वो भी सुशील की शैली में।’

दरअसल, सुशील के हाथ एक चिप लग चुकी है, जो लीला का असली चेहरा हर किसी के सामने ला सकती है। इस बीच परिवार सदस्यों का ध्यान खींचने के लिए लीला एक नयी चाल चलती है। लीला बिल्ली की तरह बर्ताव करने लगती है। इतना ही नहीं, लीला सुशील को काटती है, परेशान करती है। यहां तक उसको नुकसान पहुंचाने से भी पीछे नहीं हटती।

ऐसे माहौल में सुशील लीला का चालबाज चेहरा सामने लाने में सफल होगी या नहीं, यह जानने के लिए धारावाहिक इक्यावन देखना होगा।