Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT सुशांत, अंकिता की जोड़ी नहीं टूटेगी !

सुशांत, अंकिता की जोड़ी नहीं टूटेगी !

0
245

मुम्‍बई। बॉलीवुड में जोड़ियां टूटने की हवा क्‍या चली कि कोई युगल एक साथ नजर न आए तो अफवाहें जन्‍म लेने लगती हैं। मगर, यह अफवाहें प्रचंड रूप धारण कर लेती हैं, यदि इनका समय रहते जवाब नहीं दिया जाए। शायद इस बात को बेहतर तरीके से जानती हैं टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे।

आज कल अंकिता लोखंडे के प्रेमी सुशांतसिंह राजपूत अपनी अगली फिल्‍म ‘एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ के प्रचार को लेकर व्‍यस्‍त हैं। होली के त्‍योहार पर भी उन्‍होंने जैक्‍लीन फर्नांडीस के साथ प्रस्‍तुति दी थी। इस दौरान अंकिता लोखंडे उनके साथ नजर नहीं आई।

Ankita Lokhande SSRajput

इससे अफवाह ने जन्‍म लिया कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के बीच संबंध अच्‍छे नहीं हैं, क्‍योंकि सुशांत सिंह राजपूत बड़े पर्दे पर छा चुके हैं। और अंकिता लोखंडे का कैरियर आज भी टेलीविजन के आस पास है। इसके कारण दोनों के रिश्‍ते में दरार आ रही है। दोनों के बीच पहले जैसे कुछ नहीं रहा।

फिल्‍म राब्‍ता स्‍टार सुशांत सिंह राजपूत को कुछ नहीं बोले, मगर, अंकिता लोखंडे ने अफवाह का मुंह तोड़ जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा, तुम अकेले नहीं हो, मैं तुम्‍हारे दिल में हूं हमेशा, तुम्‍हारी जिन्‍दगी में सुशांतसिंह राजपूत।

मगर, अंकिता लोखंडे साथ नजर क्‍यों नहीं आ रही ? यदि आपके मन में यह सवाल है तो बता देते हैं कि अंकिता लोखंडे होली भी नहीं खेल पाई, क्‍योंकि उनके पैर में चोट आई हुई है। इतना ही नहीं, अंकिता लोखंडे निरंतर ट्विटर से अपने जानु यानी कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्‍म को प्रोमोट कर रही हैं।

बात साफ है कि दोनों के बीच सब कुछ अच्‍छा है। और उम्‍मीद है कि अच्‍छा रहेगा।