Saturday, March 28, 2026
Home TV/OTT तो इसलिए अभिनेत्री तरन्‍नुम चाहती हैं हिन्‍दी को भूलना

तो इसलिए अभिनेत्री तरन्‍नुम चाहती हैं हिन्‍दी को भूलना

0
195

मुंबई। वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक ‘चंद्र-नंदनी’ में हेलेन की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री तरन्नुम ने कहा कि नकारात्मक भूमिका चुनौतीपूर्ण हो सकती है। ‘चंद्र-नंदनी’ में चंद्र (रजत टोकस) और नंदनी (श्वेता बसु प्रसाद) के विवाह का ट्रैक चल रहा है। हेलेन इसमें नकारात्मक किरदार है, जिसे नंदनी पसंद नहीं है।

अपनी भूमिका के बारे में तरन्नुम ने कहा, “यह भूमिका मेरे लिए बहुत दिलचस्प है। सबसे पहले मुझे अच्छी हिंदी को भूलना होगा। मुझे थोड़ा अलग उच्चारण सीखना होगा, क्योंकि हेलेन एक ग्रीक राजकुमारी है।’

उन्होंने कहा, “पिछले दो महीनों में मेरी भूमिका काफी बदल गई है। चंद्र-नंदनी की शादी के बाद हेलेन का किरदार पूरी तरह नकारात्मक होने जा रहा है, जो कहानी के हिसाब से महत्वपूर्ण है। नकरात्मक भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।”

शो में तरन्नुम अलग तरह के अंदाज में नजर आएंगी। उन्होंने कहा, “चूंकि मेरा किरदार ग्रीक मूल की राजकुमारी का है, इसलिए अन्य सह-कलाकारों की तुलना में मेरा लुक थोड़ा अलग है। मुझे इसके लिए तैयार होने में एक घंटे का समय लगता है।” -आईएएनएस