Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT टीवी के उस पार…. नये अवतार में नजर आएंगी निशा पारीक

टीवी के उस पार…. नये अवतार में नजर आएंगी निशा पारीक

0
1180

मुंबई। जोधा अकबर और उड़ान जैसे धारावाहिकों में अपने अभिनय से टीवी प्रेमियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ चुकीं निशा पारीक जल्‍द ही टीवी के उस पार धारावाहिक में नजर आएंगी।

जानकारी के अनुसार अभिनेत्री निशा पारीक ‘टीवी के उस पार’ धारावाहिक में एक छोटे शहर की लड़की संतोषी कुमारी की भूमिका में नजर आएंगी, जो सभी घरेलू काम जानती है और सभी परंपराओं का पालन करती है।

अब देखना दिलचस्‍प होगा कि उड़ान की लाली और जोधा अकबर की नाजिमा बेग अपने नये किरदार संतोषी में दर्शकों को कितना प्रभावित करती हैं।

उल्‍लेखनीय है कि जिंदगी मनोरंजन चैनल पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक टीवी के उस पार एक ऐसी महिला के इर्द गिर्द बुना गया है, जो टीवी देखते देखते टीवी के किरदारों को वास्‍तविक मान लेती है और टीवी के सामने अपने हाव भाव प्रकट करने लगती है।

-आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे