Monday, March 23, 2026
Home TV/OTT विशाल करवाल दोबारा बनेंगे कृष्‍ण

विशाल करवाल दोबारा बनेंगे कृष्‍ण

0
525

मुंबई। टेलीविजन धारावाहिक ‘द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण’ में भगवान कृष्ण की भूमिका निभा चुके अभिनेता विशाल करवाल एक बार फिर ‘नागार्जुन – एक योद्धा’ में कृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

विशाल करवाल ने कहा, “मैं इससे पहले कृष्णा का किरदार निभा चुका हूं और अगर मौका मिले तो मैं इसे हजारों बार करना चाहूंगा क्योंकि मुझे शाही परिधान और इस तरह के सुंदर अर्थ और गहराई से भरे संवाद पसंद है। मुझे यह इतिहास के हिस्से के रूप में पसंद है।”

vishal karwal

बयान के मुताबिक, टेलीविजन चैनल लाईफ ओके पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अर्जुन (राहुल शर्मा) संबंधों को जानने के बाद सदमे में हैं।

इसमें सृष्टि जैन द्रोपदी के किरदार में हैं, आईरिस मैती-चित्रांगदा और ईशा चावला-उलूपी के किरदार में नजर आ रही हैं। -आईएएनएस