Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT जब अंतरंग दृश्यों को लेकर असहज हुईं मौनी रॉय!

जब अंतरंग दृश्यों को लेकर असहज हुईं मौनी रॉय!

0
352

मुम्‍बई। चर्चा है कि धारावाहिक नागिन अभिनेत्री मौनी रॉय ने हाल में नागिन 2 की शूटिंग के दौरान अंतरंग दृश्‍यों को करने से इंकार कर दिया है। चर्चा अनुसार अभिनेत्री मौनी रॉय एंटीमेट सीन को लेकर थोड़ी सी हिचकिचाहट महसूस कर रही हैं।

दरअसल, पिछले दिनों मौनी रॉय को अपने सह कलाकार करणवीर बोहरा के साथ कुछ एंटीमेंट सीन करने थे। निर्देशक ने आम दिनों की तरह मौनी रॉय को सीन करने के लिए कहा। लेकिन, मौनी रॉय ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। हालांकि, इस नहीं के लिए पीछे सेट पर मीडिया की उपस्‍थिति को जिम्‍मेदार ठहराया गया।

ऐसा नहीं कि मौनी रॉय पहली बार एंटीमेट सीन देने जा रही थीं। इससे पहले भी मौनी रॉय ने काफी एंटीमेट सीन किए हैं। आजकल मोहित रैना को डेटिंग करने वाली मौनी रॉय ने निर्देशक के सामने मीडिया को सेट से दूर रखने की शर्त रख दी है, विशेषकर एंटीमेट सीन के दौरान।

फिलहाल, आप चिंता न करें क्‍योंकि निर्माता निर्देशक अपनी जिद मनवाना अच्‍छी तरह जानते हैं। सीन तो हर हाल में होंगे।