Monday, September 28, 2026
Home TV/OTT इसलिए ‘ये हैं मुहब्‍बतें’ को अपना दूसरा घर मानती हैं दिव्‍यांका

इसलिए ‘ये हैं मुहब्‍बतें’ को अपना दूसरा घर मानती हैं दिव्‍यांका

0
260

मुंबई। स्‍टार प्‍लस पर प्रसारित होने वाला बेहद लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये हैं मोहब्बतें’ ने अपने 1000 एपिसोड पूरे कर कर चुका है। इस धारावाहिक में अहम भूमिका निभाने वालीं टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को अपना दूसरा घर कहने लगी हैं।

हाल में मीडिया से रूबरू हुईं दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, “इशिता अब एक घरेलू नाम बन गया है। मैंने समय के साथ-साथ कई लुक बदले हैं। चट्टान से कूदना या व्हील चेयर पर चलना। अस्ट्रेलिया जाना या पानी में मगरमच्छ से लड़ना। सभी कुछ मुझे बहुत पसंद आया और मैंने सभी दृश्यों का आनंद लिया।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “यह शो मेरे लिए खास है क्योंकि मुझे मेरे जीवन साथी विवेक दहिया भी यहीं से मिले। सभी लोग और यह पूरा सेट मेरे लिए दूसरे घर जैसा है।”

इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है। इसी के साथ दिव्यांका ने वर्ष 2013 से अपनी यात्रा शुरू की। इसमें अनिता हस्सानंदनी और करण पटेल भी प्रमुख भूमिका में हैं।

‘ये है मोहब्बतें’ की पूरी टीम ने गुरुवार को पंजाबी स्टाइल में शो के 1000 एपिसोड पूरे होने का जश्न मनाया।

-आईएएनएस