Thursday, March 26, 2026
Home Latest News देखा या नहीं? आयुष्‍मान खुराना की ड्रीम गर्ल का ट्रेलर

देखा या नहीं? आयुष्‍मान खुराना की ड्रीम गर्ल का ट्रेलर

0
743

पटकथा लेखन से फिल्‍म निर्देशन में कदम रखने वाले राज शांडिल्‍य निर्देशित फिल्‍म ड्रीम गर्ल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

ड्रीम गर्ल में आयुष्‍मान खुराना एक बार फिर से अलग तरह का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्‍म में आयुष्‍मान खुराना एक लड़की की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं, जो कुछ दिनों में हर किसी की चहेती बन जाती है और हर कोई इस ड्रीम गर्ल से शादी करना चाहता है।

ट्रेलर संपादन काफी बेहतरीन तरीके से किया गया है। ट्रेलर बताता है कि फिल्‍म लेखन पर भी खूब मेहनत हुई है।

आयुष्‍मान खुराना अपने किरदार में जंच रहे हैं और पूरे ट्रेलर में छाए हुए हैं जबकि नुशरत भरुचा ट्रेलर में तो केवल मेहमान भूमिका में नजर आई हैं।

कॉमेडी फिल्‍म ड्रीम गर्ल 13 सितंबर 2019 रिलीज होगी।

Dream Girl, Ayushmann Khurrana, Nushrat Bharucha, Dream Girl Trailer