Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News अमेज़न प्राइम वीडियो की आगामी मूल ‘बंदिश बैंडिट्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़!

अमेज़न प्राइम वीडियो की आगामी मूल ‘बंदिश बैंडिट्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़!

0
534

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की “बंदिश बैंडिट्स” का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। ‘बंदिश बैंडिट्स’ एक आगामी म्यूजिकल ड्रामा है, जिसका निर्माताओं ने हाल ही में टीज़र जारी किया था। अब इस उत्साह को बरकरार रखते हुए, निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है जिसे अवश्य देखना चाहिए।

Bandish Bandits Web Series Trailer
Bandish Bandits Web Series Trailer

ट्रेलर की शुरुआत तमन्ना से होती है जो एक उभरती पॉप सेंसेशन है और फुर्ती से अपने सपनों व राधे नामक लड़के की तरफ़ दौड़ लगा रही है, राधे जो एक गायन कौतुक है और अपने दादा के शास्त्रीय नक्शेकदम पर चलना चाहता है। अंततः दोनों की मुलाक़ात होती हैं और प्यार हो जाता है, लेकिन लिगेसी के कारण दोनों जुदा हैं, पर संगीत उन्हें एकजुट करता हैं। क्या संगीत उन्हें एक साथ रखेगा या लिगेसी उन्हें अलग कर देगी? हमें इसका पता लगाना होगा!
टीज़र ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दी थी और आज आखिरकार ट्रेलर भी रिलीज़ हो गया है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दिन यानी आज ही के दिन नसीरुद्दीन शाह का जन्मदिन भी है, ऐसे में यह सभी के लिए दोहरी खुशी का दिन है।

दस भाग की सीरीज़ में उभरता सितारा रितिक भौमिक और श्रेया चौधरी के साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह, अतुल कुलकर्णी, कुणाल रॉय कपूर, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे उम्दा कलाकारों की टोली नज़र आएगी।

बंदिश बैंडिट्स में एक रोमांचक मूल साउंडट्रैक भी है, जो प्रसिद्ध म्यूजिकल तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय द्वारा रचित है और इस सीरीज़ के साथ वे अपना डिजिटल डेब्यू चिन्हित कर रहें है।

अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित व रचित और आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, इस नई अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ में दो अलग संगीत पृष्ठभूमि से तालुख रखने वाले दो युवा कलाकारों की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। ‘बंदिश बैंडिट्स’ 4 अगस्त, 2020 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।