Friday, April 24, 2026
Home Latest News यहां देखिये : जयदीप चोपड़ा निर्देशित फिल्म 2016 द एन्ड का नया...

यहां देखिये : जयदीप चोपड़ा निर्देशित फिल्म 2016 द एन्ड का नया ट्रेलर रिलीज

0
383

मुम्बई। जयदीप चोपड़ा निर्देशित फिल्म 2016 द एन्ड का नया ट्रेलर और पोस्टर बुधवार को स्थानीय पीवीआर जुहू में रिलीज किया गया। इस मौके पर फिल्म अभिनेता राहुल रॉय, दिव्येंदु शर्मा, कीकू शारदा, प्रिया बैनर्जी और फिल्मकार जयदीप चोपड़ा उपस्थित थे।

इस मौके पर तीन धूम धड़ाके वाले गाने पगली, वाला वाला, दिल गुलाबी और एक रोमांटिक नंबर तकदा रवां भी शोकेस किए गए। इस मौके पर दिव्येंदु शर्मा और कीकू शारदा एक दूसरे की टांग खिंचाई करते हुए नजर आए।

बता दें कि जयदीप चोपड़ा प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मि​त 2016 द एन्ड दुनिया खत्म होने की अफवाह पर आधारित एक मनोरंजक ड्रामा फिल्म है।

6 अक्टूबर 2017 को रिलीज होने वाली जयदीप चोपड़ा निर्देशित फिल्म 2016 द एन्ड ऐसे युवाओं के इर्दगिर्द घूमती है, जिनको पता चलता है कि दुनिया खत्म होने वाली है और वो इसका आनंद लेने के लिए एक टूर पार निकलते हैं। उनके हाथ एक पैसों से भरी गाड़ी लगती है। इसके बाद उनके जीवन में तूफान आता है, जो देखने लायक होगा।