Friday, August 14, 2026
Home Hollywood + जब निर्माता ने मिला कुनिस से कहा, अर्धनग्न न हुई तो हो...

जब निर्माता ने मिला कुनिस से कहा, अर्धनग्न न हुई तो हो जाओगी बर्बाद

0
197

न्‍यूयॉर्क। जी हां, एक फिल्‍म निर्माता ने कुछ ऐसा ही कहा था अभिनेत्री मिला कुनिस को, जब अभिनेत्री ने एक फोटो शूट के दौरान ऐसा करने से इंकार कर दिया था।

बैड मॉम्‍स अभिनेत्री ने ए प्‍लस मैग्‍जीन में खुला पत्र लिखते हुए हॉलीवुड में चलने वाले सेक्‍सइज्‍म पर कड़ा प्रहार किया। अभिनेत्री ने अपने संघर्षमय जीवन का उल्‍लेख करते हुए लिखा कि उनको बेइज्‍जती सहन करनी पड़ी थी।

mila-kunis

यूएसए टूडे डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक टेड अभिनेत्री ने बिना निर्माता का नाम लिए ए प्लस पत्रिका में लिखे अपने पत्र में खुलासा किया कि एक पुरुष फिल्‍म निर्माता ने उनके द्वारा कपड़े नहीं उतारने पर कहा था, तुम इस शहर में दुबारा काम नहीं कर पाओगी।

अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘फिल्‍म निर्माता का जवाब सुनकर मैं अवाक रह गई। मुझे ऐसा प्रतीत हुआ, जैसे मुझे एक वस्तु समझा जा रहा हो और पहली बार अपने कैरियर में मैंने इनकार कर दिया। अनुमान लगाइए, क्या हुआ होगा? लेकिन मेरी दुनिया खत्म नहीं हुई। फिल्मों से मुझे अच्छी कमाई हो रही है और मैं इस शहर में बार-बार काम कर रही हूं।’

फ्रेंड विद बेनिफिट्स अभिनेत्री ने कहा कि वह आगे भी अपने लिए आवाज उठाना जारी रखेंगी।