Tuesday, September 22, 2026
Home Hollywood + ऑस्‍कर 2017 की मेजबानी करेंगे जिमी किमेल, लेकिन…

ऑस्‍कर 2017 की मेजबानी करेंगे जिमी किमेल, लेकिन…

0
202

लॉस एंजेलिस। किसी टेलीविजन प्रस्‍तोता के लिए ऑस्‍कर की मेजबानी करना अपने आप में बड़ी बात होती है। लेकिन, हैरानीजनक बात तो यह है कि जिमी किमेल अपने माता-पिता को यह बताना भूल गए कि आगामी अकादमी पुरस्कारों की मेजबानी करेंगे।

इस सप्ताह के मध्य में 49 वर्षीय किमेल ने अपने टॉक शो में यह घोषणा की थी कि वह और उनकी पत्नी मोली मैकर्नी अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि इस साल 26 फरवरी को वह ऑस्कर की मेजबानी करेंगे।

वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ पर किमेल ने बताया, “मैं अपने माता-पिता को बताना भूल गया और उन्हें ऑनलाइन पता चला, शायद इसी वजह से मुझे अच्छी प्रतिक्रिया मिली।”

इस सप्ताह के मध्य में उन्हें दो खुशियां मिलीं। किमेल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने बचपन में कभी नहीं सोचा था कि उन्हें ये दो चीजें हासिल होंगी। -आईएएनएस