Wednesday, April 15, 2026
Home Music/News मेरी अल्बम मेरे दुख से प्रेरित : रीटा ओरा

मेरी अल्बम मेरे दुख से प्रेरित : रीटा ओरा

0
255

लॉस एंजेलिस। गायिका रीटा ओरा का कहना है कि प्रेमी काल्विन हैरिस के अलगाव ने उन्हें आगामी संगीत अलबम के लिए प्रेरित किया है। मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉटिश डीजे हैरिस और डिजाइनर टॉमी हिलफिगर के बेटे रिकी से हुए अलगावों ने रीटा को इस नए अलबम के लिए प्रेरित किया।

समाचार-पत्र ‘द सन’ की रिपोर्ट में रीटा के हवाले से लिखा गया, “पहले मैं नाराज हुई और फिर भावनात्मक रूप से परेशान। मुझे उस इंसान से नफरत हो गई, पर फिर लगा, मुझे कुछ करना है।”

ओरा और हैरिस की डेटिंग करीब एक साल चली थी, जिसके बाद साल 2014 में उनका अलगाव हो गया। उस वक्त वे रीटा के दूसरे स्टूडियो पर साथ काम कर रहे रथे।

इसके बाद रीटा (25) के संबंध रिकी से बने। लेकिन यह संबंध भी बहुत अधिक नहीं चला और दोनों साल 2015 में अलग हो गए। (आईएएनएस)