Saturday, April 11, 2026
Home Hollywood + बायोपिक में रोजमैरी की भूमिका निभाएंगी एमा

बायोपिक में रोजमैरी की भूमिका निभाएंगी एमा

0
200

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री एमा स्टोन ने रोज मैरी ‘रोजमैरी’ केनेडी की बायोपिक में अभिनय के लिए हामी भरी है। रोजमैरी अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी की सबसे बड़ी बहन थी।

वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का नाम ‘लेर्ट्स फ्रॉम रोजमैरी केनेडी’ है, जिसकी कहानी रोजमैरी की जिंदगी और उनकी जिंदगी के आखिरी दिनों का चित्रण करेगी। एमा फिल्म में रोज मैरी की भूमिका निभाएंगी।

Emma Stone

फिल्म की कहानी नवोदित लेखक निक यरबोरो ने लिखी है। स्टीव गोलिन, डौग वाल्ड और रिचर्ड अर्लोक के साथ ही अलार्ड कैंटर और जेरॉड मुर्रे इसके सह-निर्माता हैं।

एमा पिछली बार ‘अलोहा’ और ‘इर्रेशनल मैन’ फिल्म में नजर आई थीं। उनकी आगामी फिल्मों में ‘ला ला लैंड’ और बिली जीन किंग की बायोपिक ‘बेटल ऑफ द सेक्सेस’ शामिल हैं। (आईएएनएस)